अज़ादारों का ख़ून बहाने वाले समय के यज़ीदियों के एजेन्ट हैं" राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i115436-अज़ादारों_का_ख़ून_बहाने_वाले_समय_के_यज़ीदियों_के_एजेन्ट_हैं_राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के अपराधों के मुकाबले में प्रतिरोध इस शासन के पतन को गति देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०२२ १३:१६ Asia/Kolkata
  • अज़ादारों का ख़ून बहाने वाले समय के यज़ीदियों के एजेन्ट हैं

राष्ट्रपति ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के अपराधों के मुकाबले में प्रतिरोध इस शासन के पतन को गति देगा।

राष्ट्रपति सय्यद मोहम्मद इब्राहीम रईसी ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जायोनी शासन के हमलों की भर्त्सना करते हुए कहा है कि जायोनी शासन के अपराधों के मुकाबले में प्रतिरोध इस शासन के अंत को गति प्रदान कर देगा।

गत रात्रि गज्ज़ा पट्टी पर जायोनी शासन के ताज़ा हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 15 हो गयी है जबकि 79 फिलिस्तीनी घायल भी हुए हैं। फिलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों ने भी अतिक्रमणकारी जायोनी शासन के हमलों के जवाब में अवैध अधिकृत क्षेत्रों की ओर 180 मीसाइल व राकेट फायर किये हैं।

राष्ट्रपति रईसी ने आज शनिवार को इमाम हुसैन और उनके वफादार साथियों की शहादत के दुःखद अवसर के संबंध में सांत्वना देते हुए कहा कि जायोनी शासन ने गत रात्रि गज़्जा पट्टी पर हमला करके अपनी मूल प्रवृत्ति को विश्ववासियों को दिखा दिया परंतु ग़ज्जा पट्टी के लोगों का प्रतिरोध इस शासन के अंत को और गति प्रदान करेगा।

राष्ट्रपति ने इसी प्रकार अफगानिस्तान में अमेरिका और जायोनी शासन के एजेन्टों की फूट डालने वाली साज़िशों की ओर संकेत किया और कहा कि जो लोग इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अज़ादारों का खून बहाते हैं वे समय के यज़ीदियों और वर्चस्ववादियों के एजेन्ट हैं जो मुसलमानों के मध्य फूट डालने की चेष्टा में हैं और अफगानिस्तान की सरकार को चाहिये कि वह अपराधियों की पहचान करके पूरे अफगान लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें