अफग़ानिस्तान ने ईरान से चिकित्सा मदद मांगी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i115916-अफग़ानिस्तान_ने_ईरान_से_चिकित्सा_मदद_मांगी
अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने काबुल में ईरानी दूतावास का दौरा किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०२२ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • अफग़ानिस्तान ने ईरान से चिकित्सा मदद मांगी

अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने काबुल में ईरानी दूतावास का दौरा किया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने राजधानी काबुल में ईरानी दूतावास का दौरा किया और स्वास्थ्य व सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग का अनुरोध किया।

तालेबान के स्वास्थ्य मंत्री कलंदर इबाद ने काबुल में ईरानी राजदूत बहादुर अमीनीयान से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में बामियान में अस्पताल परियोजना के पूरा होने, कैंसर के क्षेत्र में अफ़ग़ान डॉक्टरों के प्रशिक्षण, अफ़ग़ानिस्तान को दवाओं के निर्यात और ईरान में चिकित्सा केंद्रों के उपयोग की समीक्षा की गई।

मशरिक़ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़ग़ान तालेबान के स्वास्थ्य मंत्री और ईरानी राजदूत के बीच हुई बैठक में बामियान में अस्पताल का निर्माण, कैंसर के इलाज में अफगान डॉक्टरों का प्रशिक्षण, दवाओं की आपूर्ति और अफ़ग़ानिस्तान में रोगियों के इलाज जैसे मुद्दे शामिल हैं। ईरानी अस्पतालों पर भी चर्चा हुई। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें