ईरान की पाकिस्तान को मदद की पेशकश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i116090-ईरान_की_पाकिस्तान_को_मदद_की_पेशकश
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में इस देश के बाढ़ प्रभावितों की मदद का प्रस्ताव दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०२२ ०७:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान की पाकिस्तान को मदद की पेशकश

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में इस देश के बाढ़ प्रभावितों की मदद का प्रस्ताव दिया है।

हालिया दिनों में पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह अब तक 300 बच्चों समेत 1000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान की सरकार ने विश्व समुदाय से बाढ़ से होने वाले नुक़सान की भरपाई और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए गुहार लगाई है।  

प्रधान मंत्री शरीफ़ के साथ बातचीत में राष्ट्रपति रईसी ने बाढ़ में मारे जानों के परिजनों के साथ संवेदना प्रकट हुए कहा कि हम पड़ोसी देश पाकिस्तान की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

शरीफ़ ने बाढ़ से होने वाले नुक़सान की विस्तृत जानकारी देते हुए मदद के प्रस्ताव के लिए ईरानी सरकार और राष्ट्र का आभार व्यक्त किया।

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान में फ़सलों के अलावा बारिश और बाढ़ में क़रीब पांच लाख मवेशियों की भी मौत हो गई है।

बाढ़ और बारिश से चालू खाते का घाटा 4.5 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। यह जीडीपी का एक फ़ीसदी होगा।

आर्थिक संकट की मार झेल रहे इस देश को 2.6 अरब डॉलर मूल्य का कपास और 90 करोड़ डॉलर मूल्य का गेहूं आयात करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उसे एक अरब डॉलर मूल्य का वस्त्र निर्यात भी गंवाना पड़ सकता है। इस तरह कुल नुक़सान क़रीब 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। msm