चीनी राष्ट्रपति को ईरानी राष्ट्रपति की मुबारकबाद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117136-चीनी_राष्ट्रपति_को_ईरानी_राष्ट्रपति_की_मुबारकबाद
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईनी ने दो स्वतंत्र देशों के रूप में ईरान और चीन के बीच, द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर बल दिया है और एकपक्षीय रूप से दूसरे देशों के आतंकरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०१, २०२२ १७:४५ Asia/Kolkata
  • चीनी राष्ट्रपति को ईरानी राष्ट्रपति की मुबारकबाद

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईनी ने दो स्वतंत्र देशों के रूप में ईरान और चीन के बीच, द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर बल दिया है और एकपक्षीय रूप से दूसरे देशों के आतंकरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध किया है।

शनिवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिन-पिंग के साथ टेलीफ़ोन पर चीन के राष्ट्रीय दिवस की मुबारकबाद देते हुए राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि तेहरान, बीजिंग के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग में विस्तार के लिए तैयार है।

शनिवार को चीन जनवादी गणराज्य की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ मना रहा है।

इस बातचीत में ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि हर क्षेत्र में सहोयग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान, राष्ट्रों के सामूहिक हितों को बढ़ावा देने और वैश्विक शांति और स्थिरता को मज़बूत करने के उद्देश्य से चीनी राष्ट्रपति के वैश्विक विकास और वैश्विक सुरक्षा पहल का स्वागत करता है। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें