अमेरिकी मानवाधिकार का मूलतत्व प्रतिबंध हैः तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117346-अमेरिकी_मानवाधिकार_का_मूलतत्व_प्रतिबंध_हैः_तेहरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरानी लोग लंबे सालों से अमेरिका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं और प्रतिबंध अमेरिकी मानवाधिकार का मूल तत्व है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२२ ०९:५७ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी मानवाधिकार का मूलतत्व प्रतिबंध हैः तेहरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरानी लोग लंबे सालों से अमेरिका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं और प्रतिबंध अमेरिकी मानवाधिकार का मूल तत्व है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी चाफी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के नये प्रतिबंधों के बाद अपने इंस्टाग्राम के पेज पर लिखा कि अमेरिका हर दिन किसी न किसी बहाने तेहरान के खिलाफ प्रतिबंधों की नई सूची प्रकाशित करता है और इस बार देश के गृहमंत्री, दूर संचार मंत्री और पांच अन्य ईरानी अधिकारियों पर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगाया है।

चाफी ने कहा कि अलबत्ता इस सूची से पहले ईरान के सात मंत्रियों और अनेकों व्यक्तियों पर अमेरिकी सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है। अमेरिकी वित्तमंत्रालय ने ईरान में होने वाले हालिया उपद्रवों व अशांतियों के समर्थन में अपने ताज़ा कदम में 6 अक्तूबर को एलान किया है कि ईरान के गृहमंत्री और दूर संचार मंत्री सहित 7 अधिकारियों के नामों को प्रतिबंधों की सूची में शामिल कर दिया गया है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी लोग वर्षों से अमेरिका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को झेल रहे हैं और इन प्रतिबंधों से बच्चों को भी अपवाद नहीं किया गया और अमेरिकी मानवाधिकार का मुख्य तत्व प्रतिबंध है।  MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें