अमेरिका को ईरान के साथ समझौता करने की जल्दी हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i117796-अमेरिका_को_ईरान_के_साथ_समझौता_करने_की_जल्दी_हैः_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ईरान के साथ समझौते करने के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के विरोधाभासी रवइये की सूचना दी है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०२२ ०६:४२ Asia/Kolkata
  • अमेरिका को ईरान के साथ समझौता करने की जल्दी हैः विदेशमंत्री

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ईरान के साथ समझौते करने के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के विरोधाभासी रवइये की सूचना दी है। 

विदेशमंत्री ने पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि तीन दिन पहले अमेरिका की ओर से मुझे एक संदेश मिला था। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों को अपने संदेशों के आदान- प्रदान में भी जल्दी है कि जल्द से जल्द ईरान से समझौता हो जाये।

विदेशमंत्री ने कहा कि हमनें स्पष्ट शब्दों में घोषणा कर दी है कि उन आरोपों का समाधान होना चाहिये जो परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA ने ईरान पर लगाये हैं हम यह नहीं चाहते कि परमाणु समझौता कर लें और उसके बाद उस हड्डी की भांति, जो घाव में रह जाती है, बहाना बनाकर IAEA ईरान पर राजनीतिक दबाव बनाये।

विदेशमंत्री ने कहा कि एक ओर हमसे अमेरिकियों के संदेशों का आदान प्रदान जारी है और दूसरी ओर जो कुछ हालिया दिनों में ईरान में हुआ उसका समर्थन भी कर रहे हैं। विदेशंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि वे राजनीतिक और मानसिक दबाव डालने की चेष्टा में हैं ताकि परमाणु वार्ता में विशिष्टता ले सकें।

उन्होंने कहा कि हम अमेरिकियों को कोई विशिष्टता नहीं देंगे और हम कानून और ईरान की रेड लाइन के परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही हम वार्ता की मेज़ से कभी नहीं हटेंगे। MM