दुनिया में ईरान नहीं, बल्कि अमरीका अलग-थलग पड़ गया है, कनानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i118268-दुनिया_में_ईरान_नहीं_बल्कि_अमरीका_अलग_थलग_पड़_गया_है_कनानी
ईरान के विदेश मंत्राल्य के प्रवक्ता नासिर कनानी का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अरिया फॉर्मूला मीटिंग की नाकामी के बाद, अमरीका पहले से भी ज़्यादा अलग-थलग पड़ गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०२२ १५:४५ Asia/Kolkata
  • दुनिया में ईरान नहीं, बल्कि अमरीका अलग-थलग पड़ गया है, कनानी

ईरान के विदेश मंत्राल्य के प्रवक्ता नासिर कनानी का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अरिया फॉर्मूला मीटिंग की नाकामी के बाद, अमरीका पहले से भी ज़्यादा अलग-थलग पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में ईरान को अलग-थलक करने के अमरीका के प्रयास बुरी तरह से विफल हो गए हैं।

कनानी का कहना था कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जाने वाले और सबसे कुख्यात आतंकवादी समूहों का समर्थन करने वाले, न्यूयॉर्क में ईरान विरोधी अरिया फॉर्मूला मीटिंग में ग़लत एजेंडे के साथ इकट्ठा हुए, ताकि वे ईरान को अलग-थलग कर सकें।

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि मीटिंग के आयोजकों ने मीडिया तानाशाही के माध्यम से वेनेज़ुएला समेत ईरान विरोधी प्रतिबंधों का विरोध करने वाले 19 देशों के प्रतिनिधियों को वहां भाषण देने की अनुमति नहीं दी।

इसके बजाय, अमरीका ने ईरान मूल की दो बदनाम महिलाओं को मंच दिया, जिन्होंने ईरान विरोधी प्रतिबंधों का समर्थन किया था।

कनानी का कहना था कि न्यूयॉर्क में बाइडन प्रशासन नाकाम हो गया, क्योंकि एक सप्ताह से भी कम समय में 19 देशों के प्रतिनिधियों ने ईरान की राजधानी तेहरान में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की रक्षा के लिए आयोजित हुई बैठक में भाग लिया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पूछा, अब दुनिया को बताना चाहिए कि दुनिया में कौन अलग-थलग पड़ गया है। msm