इराक़ी प्रधानमंत्री आज ईरान आ रहे हैं" मिडिल ईस्ट न्यूज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119042-इराक़ी_प्रधानमंत्री_आज_ईरान_आ_रहे_हैं_मिडिल_ईस्ट_न्यूज़
मिडिल ईस्ट न्यूज़ वेब साइट ने रिपोर्ट दी है कि इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद अस्सूदानी आज सोमवार को तेहरान की यात्रा पर आने वाले हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २८, २०२२ ०६:०९ Asia/Kolkata
  • इराक़ी प्रधानमंत्री आज ईरान आ रहे हैं

मिडिल ईस्ट न्यूज़ वेब साइट ने रिपोर्ट दी है कि इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद अस्सूदानी आज सोमवार को तेहरान की यात्रा पर आने वाले हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार संचार माध्यमों की अटकलें इस बात की सूचक हैं कि इराकी प्रधानमंत्री आज तेहरान की यात्रा पर आने वाले हैं। मिडिल ईस्ट न्यूज़ वेब साइट ने जानकार सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद अस्सूदानी आज सोमवार को तेहरान की यात्रा पर आने वाले हैं।

इराकी वेबसाइट "मिडिल ईस्ट न्यूज़" की यह अटकल उस वक्त सामने आ रही है जब अभी हाल ही में बगदाद में ईरानी राजदूत ने इराकी प्रधानमंत्री से भेंटवार्ता की थी। पिछले सप्ताह इराकी संचार माध्यमों ने खबर दी है कि इराकी प्रधानमंत्री शीघ्र ही ईरान, तुर्किये और सऊदी अरब का दौरान करने वाले हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें