ईरान के बढ़ते क़दम को रोकने की अमरीका की नाकाम कोशिश...
अमरीका की एक सैन्य छावनी ने ईरान की ड्रोन क्षमताओं का मुक़ाबला करने की कोशिश और इस संबंध में कुवैत में स्थिति अली सालिम एयरबेस की गतिविधियों के बारे में ख़बर दी है।
वर्तमान समय में अनेक स्तरों पर अमरीका के ईरान पर दबाव डालने का सिलिसिला जारी है, इसी बीच यह ख़बर सुर्खियों में है कि ईरान की परमाणु क्षमताओं से मुक़ाबला करने के लिए वाशिंग्टन कुवैत में अपनी सैन्य छावनी का प्रयोग कर रहा है।
एक अमरीकी साइट ने रिपोर्ट दी है कि कुवैत में स्थित अली सालिम एयरबेस को मिलने वाले एक मैसेज में जो अंग्रेज़ी के कैप्टिल शब्दों में था, सभी से मांग की गयी है कि जैसे ही ड्रोन देखें वैसे ही सुरक्षा बलों को ख़बर दें।
अमरीकी स्ट्रेप्स नामक वेबसाइट ने जो आम तौर पर सैन्य सामचार और समीक्षाएं प्रकाशित करती है, लिखा है कि पूरे इलाक़े में मीज़ाइल और ड्रोन तकनीक के फैलने की वजह से यह एयरबेस अपना एयरडिफ़ेंस सिस्टम मज़बूत और अपडेट करने पर मजबूर हो गया।
अमरीकी सैन्य अधिकारियों और टीकाकारों ने इस साइट को बताया कि ईरान की मीज़ाइल और ड्रोन ताक़त, अमरीका और उसके घटकों को अपना एयर डिफ़ेंस सिस्टम मज़बूत करने पर मजबूर कर दिया है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए