ईरान हमेशा से वार्ता का पक्षधर रहा है, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i119370-ईरान_हमेशा_से_वार्ता_का_पक्षधर_रहा_है_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि हम वार्ता की मेज़ कभी भी नहीं छोड़ेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०२२ ०९:४३ Asia/Kolkata
  • ईरान हमेशा से वार्ता का पक्षधर रहा है, विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि हम वार्ता की मेज़ कभी भी नहीं छोड़ेंगे।

ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बोसनिया हर्ज़ेगोवीना में रहने वाले ईरानी नागरिकों से मुलाक़ात में बल दिया कि हम वार्ता की मेज़ नहीं छोड़ेंगे।

उनका कहना था कि हम दूसरे पक्षों के साथ वार्ता द्वारा प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए कार्यवाही करने पर प्रतिबद्ध हैं।

ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान बोस्निया हर्ज़ेगोवीना की विदेशमंत्री के नियंत्रण पर मंगलवार को बोस्निया की राजधानी पहुंचे और उन्होंने इस देश के अधिकारियों से भेंटवार्ता की।

बोस्निया हर्ज़ेगोवीना में रहने वाले ईरानियों से मुलाक़ात में विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस देश में तैनात ईरान के राजदूत की मेहनतों को सराहा और कहा कि ईरान का ध्यान बोस्निया हर्ज़ेगोवीना में रहने वाले ईरानियों पर केन्द्रित है।

उन्होंने तेहरान के विरुद्ध लंबे प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि 40 साल से ज़्यादा के प्रतिबंधों में दुश्मनों ने बुनियादी तौर पर प्रतिबंध लगाए ताकि हमारी रक्षा शक्ति मज़बूत न हो सके लेकिन ठीक उसी समय ईरान ने अहम सफलताएं अर्जित कीं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें