क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में ईरान की भूमिका पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i12046-क्षेत्रीय_समस्याओं_के_समाधान_में_ईरान_की_भूमिका_पर_बल
ईरान की संसद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आज क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में ईरान की भूमिका संसार के सभी देशों के लिए स्पष्ट हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०१६ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में ईरान की भूमिका पर बल

ईरान की संसद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आज क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में ईरान की भूमिका संसार के सभी देशों के लिए स्पष्ट हो चुकी है।

संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने लोरिस्तान प्रांत में एक बैठक के दौरान कहा कि देश की सीमाओं के बाहर सलाहकार के रूप में ही सही, ईरान की उपस्थिति क्षेत्र की सुरक्षा में अत्यधिक प्रभावी है। उन्होंने क्षेत्र की संकटमयी स्थिति में ईरान की शांति व सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी गतणंत्र ईरान, इस सुरक्षा को बाक़ी रखने के लिए पड़ोसी देशों में सलाहकार के रूप में उपस्थित है और यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है।

संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने इस बात पर बल देते हुए कि अब तक ईरान के विरुद्ध किए जाने वाले हर षड्यंत्र को विफल बना दिया गया है, कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता के 37 साल बाद ईरान क्षेत्र में विभिन्न आयामों से शक्ति के शिखर पर है। बोरूजेर्दी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र अपनी संभावनाओं से लाभ उठा कर और प्रतिरोधक अर्थ व्यवस्था के मार्ग पर चल कर अपनी सभी समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता है। (HN)