दुनिया जटिल और बहुस्तरीय संकटों से त्रस्त है, ईरानी विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120534-दुनिया_जटिल_और_बहुस्तरीय_संकटों_से_त्रस्त_है_ईरानी_विदेश_मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एक वेबिनार दक्षिण की आवाज़ को संबोधित करते हुए कहा है कि वर्तमान में दुनिया जटिल और बहुस्तरीय संकटों से त्रस्त है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०२३ ०६:५९ Asia/Kolkata
  • दुनिया जटिल और बहुस्तरीय संकटों से त्रस्त है, ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एक वेबिनार दक्षिण की आवाज़ को संबोधित करते हुए कहा है कि वर्तमान में दुनिया जटिल और बहुस्तरीय संकटों से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि दुनिया को कोविड-19 महामारी की वापसी, सशस्त्र संघर्षों, युद्ध, आतंकवाद, भुखमरी और असमानता जैसी जटिल समस्याओं का सामना है।

अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि कुछ विश्व शक्तियां इन समस्याओं और संकटों का समाधान निकालने के बजाए सिर्फ़ अपने हितों को साधने में लगी हुई हैं और दूसरे देशों पर अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों द्वारा बहुपक्षवाद का विरोध कर रही हैं।

विश्व शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मज़बूत बनाने पर बल देते हुए ईरान के विदेश मंत्री ने जी-20 के साथ सहयोग के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान की तत्परता की घोषणा की।

भारत की मेज़बानी में आयोजित होने वाले इस वेबिनार में आर्मेनिया, ओमान, मालदीव, पनामा, जमैका, केन्या, अल सल्वाडोर, जॉर्जिया, युगांडा और ट्यूनीशिया के विदेश मंत्रियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ईरान के विदेश मंत्री ने अपने भाषण में परिवहन, संचार, परमाणु ऊर्जा के उचित और शांतिपूर्ण उपयोग और दुनिया में समान परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद और उग्रवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सभी देशों के सहयोग का आह्वान किया। msm