अमरीका की ग़ैर क़ानूनी कार्रवाई, संरा के घोषणापत्र का उल्लंघन हैः ईरान
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के स्थाई राजदूत अमीर सईद ईरवानी ने कहा कि दुनिया के आज़ाद देशों के विरुद्ध अमरीका की अकारण और ग़ैर क़ानूनी कार्रवाईयां, क़ानून की सत्ता को कमज़ोर करने के अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र के भी विपरीत है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणराज्य ईरान के राजदूत ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में जिसका शीर्षक अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा की हिफ़ाज़त के लिए क़ानून के प्रभुत्व की मज़बूती था, कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान जैसे संयुक्त राष्ट्र संघ के स्वाधीन देशों के ख़िलाफ़ अमरीका की मनमानी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क़ानून के प्रभुत्व को कमज़ोर करने और संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र पर प्रहार के अर्थ में है।
ईरान के राजदूत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का घोषणापत्र सभी सदस्यों को सिद्धांतों पर कटिबद्ध बनाता है कि वह शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए क़ानून का सम्मान करें।
ईरान के राजदूत ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के कुछ सदस्य देशों विशेष रूप से अमरीका की तरफ़ से लगातार संयुक्त राष्ट्र संघ की शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है और इस संस्था को स्वाधीन देशों पर दबाव डालने और ग़ैर क़ानूनी राजनैतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए