ईरान के विदेशमंत्री ने की हसन नसरुल्लाह से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i120564-ईरान_के_विदेशमंत्री_ने_की_हसन_नसरुल्लाह_से_मुलाक़ात
ईंरान के विदेशमंत्री ने हिज़बुल्लाह के महासचिव के साथ लेबनान में भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १४, २०२३ ०८:३७ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेशमंत्री ने की हसन नसरुल्लाह से मुलाक़ात

ईंरान के विदेशमंत्री ने हिज़बुल्लाह के महासचिव के साथ लेबनान में भेंटवार्ता की है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और सैयद इसन नसरुल्लाह के बीच होने वाली मुलाक़ात में क्षेत्रीय विषयों सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।  इस मुलाक़ात के दौरान लेबनान तथा फ़िलिस्तीन के विषयों पर विशेष रूप से बातचीत हुई। 

मुलाक़ात के दौरान ज़ायोनी शासन की धमकियों और उसके मुक़ाबले में प्रतिरोध के केन्द्र की तत्परता पर भी चर्चा की गई।  हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, पूरी शक्ति के साथ लेबनान की सरकार और जनता के साथ ही वहां के प्रतिरोध का समर्थन करता रहेगा। 

उन्होंने लेबनान के सभी राजनीतिक दलों से मांग की है कि वे वार्ता के माध्यम से इस देश राष्ट्रपति के चयन के मामले को हल करने की कोशिश करें।  उन्होंने कहा कि यह काम विदेशी हस्तक्षेप के बिना ही बहुत ही शालीनता के साथ अंजाम पा सकता है। 

याद रहे कि लेबनान के विदेश मंत्री के आधिकारिक निमंत्रण पर ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान एक शिष्टमण्डल के साथ लेबनान गए थे।  लेबनान पहुंचकर उन्होंने इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ताएं कीं।

उल्लेखनीय है कि लेबनान में मीशल औन द्वारा इस देश के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए 6 वर्ष का कार्यकाल सामप्त होने के बावजूद वहां पर अभी उनके उत्तराधिकारी का चयन नहीं हो पा रहा है।  इस मुद्दे ने लेबनान में राजनीतिक संकट को गंभीर कर दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें