अश्वेत टीचर की अमरीकी पुलिस के हाथो हत्या निंदनीयः ईरान
अमरीका में एक अश्वेत अध्यापक की पुलिस के हाथों हत्या की ईरान ने कड़ी निंदा की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने अमरीकी पुलिस के हाथों एक अश्वेत टीचर की हत्या के संदर्भ में कहा है कि एंडरसन नामक अश्वेत टीचर के साथ अमरीकी पुलिस के निर्मम व्यवहार के चित्रों ने विश्ववासियों को अचंभे में डाल दिया।
नासिर कनआनी का कहना था कि अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए अमरीकी सरकार दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए घड़ियाली आंसू बहाती है। यही सरकार अपने यहां अश्वेतों के साथ किये जाने वाले दुरव्यवहार पर चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा है कि अमरीकी सरकार को इस अश्वेत टीचर की पुलिस के हाथों हत्या का जवाब देना चाहिए।
याद रहे कि लास एंजलिस की पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा था कि 3 जरवरी को लाॅस एंजेलिस में वेनिस नामक स्थान पर एक एक्सीडेंट के बाद पुलिस की कीना एंडरसन नामक व्यक्ति से झड़प हो गई। इस घटना से संबन्धित वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने एंडरसन की गिरफ्तारी के दौरान कई बार उसको बिजली के शाॅक लगाए। इस अमरीकी अश्वेत टीचर को गिरफ़्तार करने के बाद एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए