स्वेडन में क़ुरआन का अपमान, विदेश मंत्रालय ने की निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्वेडन में क़ुरआन का अनादर किए जाने की घटना की निंदा की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि इस्लामी दुनिया के जनमत को यह उम्मीद है कि स्वेडन की सरकार अपने देश में क़ुरआन के अनादर जैसी घटनाओं को रोकेगी।
नासिर कनआनी ने कहा कि बड़े खेद की बात है कि कुछ यूरोपीय देश अतीत की तरह बेबुनियाद बहाने करके चरमपंथी विचार के लोगों को खुली छूट दे देते हैं जो इस्लाम के मूल्यों और पवित्र व श्रद्धा की चीज़ों की अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में मानवाधिकार के बड़े सुंदर नारे ख़ूब गूंजते हैं लेकिन वे अपने समाजो में इस्लामी की दुश्मनी का बीज बो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डेढ़ अरब मुसलमानों की पवित्र किताब क़ुरआन का अनादर मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा व नफ़रत फैलाने का खुला उदाहरण है और इस तरह की चीज़ों का अभिव्यक्ति की आज़ादी से कोई लेना देना नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए