ईरानः जेनिन पर इस्राईल के वहशियाना हमले की भर्त्सना करते हैं
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर पर इस्राईल के वहशियाना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
नासिर कनआनी ने इस्राईली सैनिकों के हमलों में 9 फ़िलिस्तीनियों के क़त्लेआम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और मानवाधिकारों के दावेदारों की ख़ामोशी शर्मनाक है।
कनआनी ने कहा कि फ़िलिस्तीन की मज़लूम जनता के समर्थन में इस्लामी देशों को चाहिए कि समन्वित क़दम उठाएं और इस्राईल की अमानवीय हरकतों पर अंकुश लगाएं।
जेनिन में इस्राईल के नंगे नाच की कई देशों ने निंदा की है। ईरान के अलावा जार्डन, क़तर, मिस्र और तुर्की ने भी इस्राईली अपराध की कड़े शब्दों में निंदा की।
क़ुद्स शहर के भीतर भी इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़प हुई है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए