ईरान की धमकियों के बाद यूरोप बैक फ़ुट पर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121102-ईरान_की_धमकियों_के_बाद_यूरोप_बैक_फ़ुट_पर
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी प्रमुख ने कहा है कि आईआरजीसी का नाम आतंकवादी सूची में शामिल करने से स्थिति और भी जटिल हो जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०२३ ०६:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान की धमकियों के बाद यूरोप बैक फ़ुट पर

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी प्रमुख ने कहा है कि आईआरजीसी का नाम आतंकवादी सूची में शामिल करने से स्थिति और भी जटिल हो जाएगी।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रभारी जोसेफ़ बोरेल ने इस तरह के किसी भी क़दम को विनाशकारी बताया है। उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि आईआरजीसी का नाम यूरोपीय संघ के तथाकथित आतंकवादियों की सूची में तभी घोषित किया जा सकता है जब इस संघ के सदस्य देश की अदालत इस संबंध में आदेश जारी करे।

ज्ञात रहे कि 18 जनवरी को यूरोपीय संसद ने औपचारिक रूप से आईआरजीसी को अपनी तथाकथित आतंकवादियों सूची में शामिल करने के अनुरोध के मसौदे को मंज़ूरी दे दी थी। ऐसी स्थिति में यूरोपीय संसद के विधेयक की अहमियत केवल प्रस्ताव की सीमा तक ही होता है और उसके क्रियान्वयन का कोई क़ानूनी औचित्य नहीं होता।

ईरान के अधिकारियों ने यूरोप को ईरानी संस्थानों, विशेष रूप से आईआरजीसी और ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने पर चेतावनी दी थी जिसके बाद यूरोपीय अधिकारियों के रवैये में तत्काल परिवर्तन आया। जोसेफ़ बोरेल ने ईरान के चेतावनी भरे संदेश के बाद कहा कि किसी को नापसंद करने का मतलब यह नहीं है कि हम उसका नाम आतंकवादियों की सूची में शामिल कर दें। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें