अमरीकी प्रतिबंधों की नीति विफल हो गयीः अमीर अब्दुल्लाहियान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने क्यूबा के दौरे के दौरान अमरीकी प्रतिबंधों की नीति को विफल बताया।
इस्लामी गणतंत्र ईरान हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज ने हवाना में बैठक की और दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्व और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।
इस बैठक में जहां ईरान के विदेश मंत्री ने अमरीका की धौंस जमाने और एकपक्षीय प्रतिबंधों की नीति को विफल बताते हुए निंदा की, वहीं क्यूबा के विदेश मंत्री ने भी हवाना में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और क्यूबा की इस यात्रा को इस देश के ख़िलाफ चौतरफा आर्थिक नाकाबंदी के खिलाफ ईरान का समर्थन क़रार दिया।
इस बैठक में क्यूबा के विदेशमंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज ने एकपक्षीय प्रतिबंधों और ईरान को अस्थिर करने वाले उपायों और ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की निंदा की।
उन्होंने कहा कि क्यूबा शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा प्राप्त करने के सभी देशों के अधिकार का समर्थन करता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए