तुर्किये और सीरिया के भूकंप पर ईरान ने खेद जताया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121314-तुर्किये_और_सीरिया_के_भूकंप_पर_ईरान_ने_खेद_जताया
राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी नेभूकंपग्रस्त देशों तुर्किये और सीरिया के राष्ट्रपतियों को शोक संदेश भेजा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०२३ १२:४९ Asia/Kolkata
  • तुर्किये और सीरिया के भूकंप पर ईरान ने खेद जताया

राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी नेभूकंपग्रस्त देशों तुर्किये और सीरिया के राष्ट्रपतियों को शोक संदेश भेजा है।

तुर्किये और सीरिया में आने वाले भीषण भूकंप के बाद ईरान के राष्ट्रपति ने दोनो देशों के राष्ट्रपतियों रजब तैयबर अर्दोग़ान और बश्शार असद के नाम अलग-अलग शोक संदेश भेज हैं। 

अपने इस शोक संदेशों में सैयद इब्राहीम रईसी ने इन देशों में भूकंप के कारण लोगों के मारे जाने और घायल होने पर दुख जताया है।  उन्होंने इस भूकंप के लिए तत्काल हर प्रकार की सहायता देने की बात कही है। तुर्किये और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार की सुबह एक भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.7 डिग्री बताई गई।  भूकंप दक्षिणी तुर्की से मिलने वाले सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में आया।

इस भीषण भूकंप से तुर्किये और सीरिया दोनो देशों को भारी जानी और माली नुक़सान हुआ है।  हालांकि समाचार लिखे जाने तक भूकंप से मरने और घायल होने वालों की सही संख्या का पता नहीं चल सका था किंतु संचार माध्यमों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर एक हज़ार के निकट पहुंच चुकी थी।  भूकंप की तीव्रता को देखते हुए मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि लगभग तीस मिनट के भीतर भूकंप के तीन भीषण झडके आए।  मलबे में दबे हुए लोगों को बचाने के लिए कार्यवाही शुरू हो चुकी है।  भीषण ठंड और बर्फबारी के कारण भूकंपग्रस्त क्षेत्रों में कई प्रकार की समस्याएं आ रही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें