ईरान, 12 हज़ार स्वयं सेवियों ने की प्रतिबद्धता
इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर तेहरान में बसीज स्वयंसेवी बल के सैनिकों का एक भव्य आयोजन किया गया।
इस्लामी क्रांति की 44वीं वर्षगांठ के मौके पर तेहरान के आज़ादी स्टेडियम में बसीज वॉलेंटियर फ़ोर्स के बारह हजार स्वयंसेवक एकत्रित हुए और इस्लामी क्रांति के संस्थापक और इस्लामी क्रांति के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, अट्ठाईस बटालियनों वाली इस सभा के दौरान, वॉलेंटियर फोर्स बसीज के सैनिकों ने ईरान की इस्लामी क्रांति और सिद्धांतों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की।
इस अवसर पर आईआरजीसी को यूरोपीय संसद की तथाकथित आतंकवादी सूची में शामिल करने और फ्रांसीसी पत्रिका के अपमानजनक कार्टूनों की भी कड़ी निंदा की गई।
इस भव्य सभा को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद हुसैनी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र और बसीज स्वयंसेवी बल की दृढ़ता ने न केवल देश में इस्लामी क्रांति को सफल बनाया, बल्कि सीरिया, लेबनान और फिलिस्तीन में भी दृढ़ता की भावना का प्रसार किया।
आईआरजीसी के डिप्टी कमांडर जनरल अली फ़दवी ने भी इस अवसर पर कहा कि पिछले महीनों के दंगों के दौरान दुश्मन ताक़तों ने अपनी योजना के अनुसार समझा था कि क्रांति का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन उनके सभी अनुमान गलत साबित हुए और उन्हें पता होना चाहिए कि बुरी ताकतों के भाग्य में हार लिखी होती है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए