राष्ट्रपति रईसी का चीन दौरा, महत्वपूर्ण नतीजों पर बहस तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121512-राष्ट्रपति_रईसी_का_चीन_दौरा_महत्वपूर्ण_नतीजों_पर_बहस_तेज़
इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी सोमवार को चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १२, २०२३ १९:१८ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रईसी का चीन दौरा, महत्वपूर्ण नतीजों पर बहस तेज़

इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी सोमवार को चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।

दिन दिवसीय दौरे में राष्ट्रपति रईसी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे जबकि कई समझौतों और सहमति पत्रों हस्ताक्षर होने की संभावना है।

इससे पहले समरक़ंद में शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक के इतर दोनों राष्ट्रपतियों की मुलाक़ात हो चुकी है और उस समय राष्ट्रपति रईसी ने कहा था कि तेल, ऊर्जा, ट्रांज़िट, कृषि, व्यापार, निवेश दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को विस्तार देने के अच्छे पटल हैं।

इस मौक़े पर चीन के राष्ट्रपति ने कहा था कि ईरान और चीन के संबंध स्ट्रैटेजिक प्रवृत्ति के हैं जो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय बदलाव से प्रभावित हुए बिना व्यापक होते रहेंगे, उन्होंन ब्रिक्स में ईरान की सदस्यता का भी समर्थन किया था।

रूस, चीन, ब्राज़ील, भारत और दक्षिणी अफ़्रीक़ा ब्रिक्स के सदस्य देश हैं, ईरान इस संगठन का हिस्सा बनने में रूचि रखता है।

रूस और चीन ने ब्रिक्स में ईरान की सदस्यता का समर्थन किया है संगठन की कुछ महीने पहले आयोजित होने वाली बैठक में वर्चुअल रूप से भाषण देते हुए श्री रईसी ने कहा था कि ऊर्जा संसाधनों, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और श्रमबल सहित अनेक क्षमताओं के साथ इस संगठन से सहयोग के लिए तैयार है।

रईसी सरकार शुरू से ही क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर काम कर रही है और विदेश नीति में संतुलन बनाना चाहती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें