इब्राहीम रईसी पहुंचे बीजिंग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121542-इब्राहीम_रईसी_पहुंचे_बीजिंग
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १४, २०२३ ०८:१९ Asia/Kolkata
  •  इब्राहीम रईसी पहुंचे बीजिंग

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए।

ईरान प्रेस के अनुसार चीन के स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार को प्रातः इब्राहीम रईसी बीजिंग के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।  एयरपोर्ट पर उनका स्वागत चीन के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री ने किया। 

चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग के आधिकारिक निमंत्रण पर ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल के साथ चीन गए हैं।  तीन दिवसीय अपनी इस यात्रा में ईरान के राष्ट्रपति चीन के राष्ट्रपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ताएं करेंगे। 

बीस वर्षो के बाद किसी ईरानी राष्ट्रपति की यह चीन की यात्रा है।  उनकी इस यात्रा में कई महत्वपूर्ण समझौते किये जाएंगे।  चीन और ईरान के राष्ट्रपतियों की उपस्थति में परस्पर सहयोग के बहुत से द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं।  कुछ ही घण्टों के भीतर चीन के राष्ट्रपति चीन के राष्ट्रपति शी जिन पिंग ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का आधिकारिक स्वागत करेंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें