ईरान और चीन के बीच 20 समझौतों पर दस्तख़त
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121568-ईरान_और_चीन_के_बीच_20_समझौतों_पर_दस्तख़त
ईरान और चीन ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 20 दस्तावेज़ों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२३ १४:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान और चीन के बीच 20 समझौतों पर दस्तख़त

ईरान और चीन ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 20 दस्तावेज़ों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उपस्थिति में दोनों देशों के अधिकारियों ने इन दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए।

इन दस्तावेज़ों के मुताबिक़, तेहरान और बीजिंग संकट प्रबंधन, पर्यटन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, बौद्धिक संपदा, कृषि, निर्यात, स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, खेल और सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ायेंगे।

इससे पहले मंगलवार को ही चीनी राष्ट्रपति ने अपने ईरानी समकक्ष का आधिकारिक स्वागत किया, जो उनके निमंत्रण पर बीजिंग पहुंचे हैं।

सोमवार को तेहरान से बीजिंग के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति रईसी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकपक्षवाद से लड़ने को लेकर, ईरान और चीन समान विचार रखते हैं।

अगस्त 2021 में राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद, ईरानी राष्ट्रपति की चीन की पहली यात्रा है। msm