अमरीकी सैनिकों और राजनयिक ने जनरल सुलैमानी की क़ब्र को सैल्यूट किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121614-अमरीकी_सैनिकों_और_राजनयिक_ने_जनरल_सुलैमानी_की_क़ब्र_को_सैल्यूट_किया
अमरीका के पूर्व सैनिकों ने किरमान में शहीदों के क़ब्रिस्तान का दौरा किया और शहीद क़ासिम सुलेमानी को श्रद्धांजलि पेश की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०२३ ०७:१७ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैनिकों और राजनयिक ने जनरल सुलैमानी की क़ब्र को सैल्यूट किया

अमरीका के पूर्व सैनिकों ने किरमान में शहीदों के क़ब्रिस्तान का दौरा किया और शहीद क़ासिम सुलेमानी को श्रद्धांजलि पेश की।

अमरीका के दो पूर्व सैनिकों और एक पूर्व अमरीकी राजनयिक ने किरमान के गुलज़ारे शोहदा क़ब्रिस्तान में शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी को श्रद्धांजलि पेश की।

अमरीकी सेना के एक पूर्व अधिकारी स्कॉट बेंट ने इस अवसर पर कहा कि मैं प्रार्थना करने और कुछ सीखने के लिए ईरान आया था, मैं सिर्फ़ यह कहना चाहता हूं कि मैंने उन चीज़ों को नहीं देखा या सुना है जो ईश्वर ने मेरे प्रियजनों के लिए वादा किया है, मैं ईश्वर से जनरल क़ासिम सुलेमानी, अन्य शहीदों और उनके परिवारों पर अनुकंपाएं नाज़िल होने और ईरान के लोगों को सुरक्षा की दुआएं करता हूं।

उनके साथ ईरान आए एक अमरीकी वकील, लेखक, राजनीतिक टीकाकार और पूर्व राजनयिक माइक स्प्रिंगमैन ने भी कहा कि जनरल क़ासिम सुलेमानी की क़ब्र पर जाना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है।

अमरीकी नौसेना के पूर्व अधिकारी कर्नल ओ कीफ ने भी इस अवसर पर कहा कि मैंने प्रथम फ़ार्स की खाड़ी युद्ध में भाग लिया था और उस समय मैं युवा था, मैं यहां प्रायश्चित करने आया हूं।

उन्होंने कहा कि अगर मैं ईरान में पैदा हुआ होता और देखता कि दुश्मन दीवार फांदकर मेरे घर में घुस आया है तो मैं निश्चित रूप से जनरल क़ासिम सुलेमानी के साथ खड़ा होता और मैं सीधे तौर पर और उनकी राह में उनका साथ देता क्योंकि मैं जानता हूं कि वह एक आदर्श व्यक्ति थे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें