दुश्मनों को ईरानी कमान्डर की खुली धमकी, मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना की एयरडिफ़ेंस फ़ोर्स के कमांडर ने कहा है कि दुश्मनों की किसी भी आक्रामकता का करारा जवाब दिया जाएगा।
एयर डिफेंस के कमांडर-इन-चीफ़ जनरल अली रज़ा सबाहीफ़र्द ने देश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में वायु रक्षा उपलब्धियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि दुश्मनों द्वारा पेश किए जाने वाले खतरों और शैतानी चालों को देखते हुए देश के सशस्त्र बलों ने एक रणनीति अपनाई है जिसके तहत उनमें हर तरह के ख़तरे से निपटने की क्षमता पायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नीति के मद्देनजर दुश्मनों के दुस्साह का करारा जवाब दिया जाएगा।
ईरान की सशस्त्र सेना के कमान्डर जनरल अबुलफज़्ल शिकारची ने भी कहा है कि इस समय अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस और ज़ायोनी शासन मिलकर ईरान से दुश्मनी में व्यस्त हैं इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी शक्ति को इस तरह बढ़ाएं कि दुश्मन किसी भी स्तर पर हमला करने की हिम्मत भी न जुटा पाए।
दूसरी ओर, ज़ायोनी युद्ध मंत्री यूआफ़ गैलेंट ने म्यूनिख़ सुरक्षा सम्मेलन के अवसर पर बिना कोई सबूत पेश किए दावा किया है कि ईरान, पचास से अधिक देशों को हथियार बेच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने पूर्वी यूरोपीय देशों को ड्रोन बेचे हैं जो हज़ारों किलोमीटर दूर उड़कर अपने लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।
ज्ञात रहे कि पिछले मंगलवार को गार्जियन समाचार पत्र ने अमरीकी ख़ुफ़िया अधिकारियों का हवाला देते हुए दावा किया था कि ईरान सस्ते और विनाशकारी ड्रोन के उत्पादन में अग्रणी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए