अब ईरान में आया भूकंप
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121774-अब_ईरान_में_आया_भूकंप
ईरान के फ़ार्स प्रांत की रेड क्रीसेंट सोसाइटी के सीईओ ने बताया है कि इस प्रांत में भूकंप का ज़ोरदार झटका महसूस किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०२३ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • अब ईरान में आया भूकंप

ईरान के फ़ार्स प्रांत की रेड क्रीसेंट सोसाइटी के सीईओ ने बताया है कि इस प्रांत में भूकंप का ज़ोरदार झटका महसूस किया गया है।

रेड क्रीसेंट सोसाइटी की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़ार्स प्रांत की रेड क्रीसेंट सोसाइटी के सीईओ हुसैन दरवेशी ने बताया कि मंगलवार की सुबह फ़ार्स और होरमुज़गान प्रांतों की सीमा पर स्थित लारिस्तान शहर में 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

दरवेशी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर गहराई में था।

रेड क्रीसेंट सोसाइटी के सीईओ का कहना था कि प्रभावित इलाक़े में तीन बचाव टीमों को भेजा गया है।

उनका कहना था कि खोज और मूल्यांकन अभियान जारी है, नुक़सान की अभी तक कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है, इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी की घोषणा की जाएगी। msm