ब्रिटेन के राजदूत ईरान के विदेश मंत्रालय में तलब
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121802-ब्रिटेन_के_राजदूत_ईरान_के_विदेश_मंत्रालय_में_तलब
ब्रिटेन के अधिकारियों की ओर से ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगाने के विरोध में ईरान के विदेश मंत्रालय में ब्रिटेन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०२३ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन के राजदूत ईरान के विदेश मंत्रालय में तलब

ब्रिटेन के अधिकारियों की ओर से ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगाने के विरोध में ईरान के विदेश मंत्रालय में ब्रिटेन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया गया।

एज़ाबेल मार्श को तेहरान में विदेश मंत्रालय तलब करके उनको ईरान के विरुद्ध ब्रिटेन की निराधार दावों की शिकायत करते हुए इसको ईरानोफोबिया का भाग बताया गया। 

इसी के साथ ब्रिटेन की ओर से ईरान पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के संदर्भ में तेहरान का कहना है कि वह देश जहां पर पलायनकर्ताओं और मुलसमानों के बारे में भेदभाव पूर्ण नीतियां अपनाई जाती हों और जहांपर अन्तर्राष्ट्रीय नियमों की अनदेखी करते हुए पलायनकर्ताओं को ज़बरदस्ती रवांडा भेज दिया जाए उसको मानवाधिकारों के बारे में कुछ कहने का कोई अधिकार नहीं है। 

ईरान के विदेश मंत्रालय में पश्चिमी यूरोप के प्रभारी ने कहा कि पिछले चार दशकों के दौरान ईरान ने सिद्ध कर दिया है कि उसके विरुद्ध किये जा रहे दुष्प्रचारों और विदेशी दबाव में वह कभी नहीं आएगा।  इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने लंदन में ईरान के राजदूत को तलब करके ईरान पर लगे आरोपों से उनको अवगत करवाया था।

उल्लेखनीय है कि सितंबर के अंत से ईरान में आरंभ होने वाले उपद्रव के दौरान ब्रिटेन के अधिकारियों ने न केवल यह कि ईरान के आंतरिक मामलों में खुलकर हस्तक्षेप किया बल्कि उपद्रवियों का भी खुलकर समर्थन किया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए