इराक़ी कुर्दिस्तान में आतंकवादियों और अलगाववादियों को पनपने नहीं देंगे, ईरानी राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i121972-इराक़ी_कुर्दिस्तान_में_आतंकवादियों_और_अलगाववादियों_को_पनपने_नहीं_देंगे_ईरानी_राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इराक़ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी सरज़मीन, पड़ोसी देशों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल नहीं होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०२३ ०९:२८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी कुर्दिस्तान में आतंकवादियों और अलगाववादियों को पनपने नहीं देंगे, ईरानी राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इराक़ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी सरज़मीन, पड़ोसी देशों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल नहीं होगी।

ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने चेतावनी दी कि ईरान, इराक़ी कुर्दिस्तान को अपने ख़िलाफ़ आतंकवादी और अलगाववादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा, इसीलिए उसने कई बार कुर्दिस्तान के इलाक़े में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया है।

राष्ट्रपति रईसी ने रविवार को तेहरान में इराक़ी रक्षा मंत्री साबित मोहम्मद सईद रज़ा अल-अब्बासी से मुलाक़ात में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, इराक़ की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा समझता है और दोनों देशों के बीच सहयोग में वृद्धि का समर्थन करता है।

इराक़ी रक्षा मंत्री अल-अब्बासी ने इस मुलाक़ात में संकट के दौरान, इराक़ी राष्ट्र की मदद करने के लिए तेहरान का आभार जताया और ईरानी राष्ट्रपति को यह आश्वासन दिया कि उनकी सरज़मीन से पड़ोसी देश की सुरक्षा के लिए किसी तरह का ख़तरा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। msm