ईरानः यूक्रेन जंग के ख़िलाफ़ हैं
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि हम नैटो का दायरा विस्तृत किए जएने का विरोध करते हैं और साथ ही यूक्रेन जंग के भी ख़िलाफ़ हैं।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने नार्वे के विदेश मंत्री एनीकन वेटफ़ील्ड से मुलाक़ात में यह बात कही। उन्होंने इस मुलाक़ात में क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की और पारस्परिक संबंधों के विस्तार पर ज़ोर दिया।
विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने दोनों देशों के बीच जारी राजनैतिक बातचीत पर ख़ुशी ज़ाहिर की और इन वार्ताओं का सिलसिला जारी रखने में नार्वे की दिलचस्पी का स्वागत किया। उन्होंने हालिया महीनों में ईरान में होने वाले हंगामों और दंगों के दौरान कुछ यूरोपीय देशों के ग़ैर सार्थक और हस्तक्षेपपूर्ण स्टैंड की आलोचना की और कहा कि हमारा ख़याल यह है कि बातचीत से ग़लतफ़हमी दूर होगी।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूक्रेन जंग के बारे में ईरान का पक्ष रखते हुए कहा कि हम नैटो के दायरे बढ़ाए जाने का विरोध करते हैं साथ ही यूक्रेन जंग के भी ख़िलाफ़ हैं और देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करते हैं।
नार्वे के विदेश मंत्री ने इस बातचीत में ईरान के क्षेत्रीय प्रभाव और भूमिका की सराहना की और कहा कि क्षेत्र के स्तर पर किसी भी योजना में ईरान का होना जरूरी है। उन्होंने ईरान और नार्वे की आपसी दिलचस्पी वाले कई विषयों का उल्लेख किया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए