यूक्रेन में हम शांति चाहते हैंः ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि तेहरान शुरू से ही यूक्रेन युद्ध का विरोधी रहा है।
नासिर कनआनी ने संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेन के परिवर्तनों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ईरान आरंभ से ही यूक्रेन युद्ध का विरोधी रहा है और उसने किसी ही पक्ष का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने बारंबार घोषणा की है कि यूक्रेन युद्ध में ईरान ने किसी की भी हथियारों से मदद नहीं की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रूस से दोस्ती के बावजूद कुछ क्षेत्रों के उसमें विलय का ईरान ने समर्थन नहीं किया और युद्ध को समाप्त कराने के लिए अपनी तत्परता की घोषणा की। आज़रबाइजान गणराज्य में ईरान के राजदूत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में नासिर कनआनी ने कहा कि यह विषय, दोनो देशों के सीमावर्ती क्षेत्र में एक हवाई उड़ान से संबन्धित है। यह एक सामान्य उड़ान थी। विगत में एसी उड़ानों का सिलसिला रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान अगर कोई ग़लती होती है तो सामान्यतःरडार से चेतावनी दी जाती है किंतु इस उड़ान के बारे में कोई भी चेतावनी नहीं दी गई।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रूस की राजधानी माॅस्को में सीरिया के बारे में आयोजित होने वाली बैठक के संबन्ध में कहा कि सीरिया के पड़ोसी देशों के साथ दमिश्क़ के संबन्धों की बहाली ईंरान की प्राथमिकता में शामिल है क्योंकि यह काम सीरिया में शांति एवं स्थिरता में उसके लिए सहायक सिद्ध होगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए