Mar १७, २०२३ ०९:५९ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान, चीन और रूस की नौसेनाओं की भागीदारी से नौसेना सुरक्षा बेल्ट नामक सैन्य अभ्यास कल रात हिंद महासागर में शुरू हुआ जिसमें क़ज़ाकिस्तान और पाकिस्तान पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले रहे हैं।

नेवल सिक्यॉरिटी बेल्ट 2023 सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता मुस्तफ़ा ताजुद्दीनी ने कहा कि इन सैन्य अभ्यासों में ईरानी नौसेना की विभिन्न इकाइयों के साथ-साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी की नौसेना की यूनिट्स भी शामिल हैं।

इन सैन्य अभ्यासों में चीनी और रूसी नौसेनाएं भी भाग ले रही हैं। ये सैन्य अभ्यास हिंद महासागर में गुरुवार और शुक्रवार की रात के बीच शुरू हो गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि ईरान, चीन और रूस की भागीदारी वाला यह चौथा सैन्य अभ्यास है।

इन सैन्य अभ्यासों का स्लोगन "क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थापना है" जो 17 हज़ार वर्ग किलोमीटर में किया जाएगा। इन सैन्य अभ्यासों का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा मज़बूत करना, समुद्री डकैती का मुक़ाबला करना और समुद्री आतंकवाद को ख़त्म करना है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें 

टैग्स