तेहरान ने कूटनीति के मैदान में ज़बरदस्त सफलताएं हासिल की हैंः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122624-तेहरान_ने_कूटनीति_के_मैदान_में_ज़बरदस्त_सफलताएं_हासिल_की_हैंः_अब्दुल्लाहियान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान को कूटनयिक मैदान में बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं और क्षेत्र तथा पड़ोसी देशों के साथ सकारात्मक सहयोग का माहौल विस्तृत होता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०२३ १५:२० Asia/Kolkata
  • तेहरान ने कूटनीति के मैदान में ज़बरदस्त सफलताएं हासिल की हैंः अब्दुल्लाहियान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान को कूटनयिक मैदान में बड़ी सफलताएं हासिल हुई हैं और क्षेत्र तथा पड़ोसी देशों के साथ सकारात्मक सहयोग का माहौल विस्तृत होता जा रहा है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने डिप्लोमैटिक जश्ने नौरोज़ के अवसर पर भाषण देते हुए कहा कि ईरान ने कूटनयिक मैदानों में अहम सफलताएं अर्जित की हैं।

उन्होंने कहा कि हम नया ईरानी साल ऐसे समय में शुरु कर रहे हैं कि जब कूटनीति और डिप्लोमेट के क्षेत्र में एक के बाद दूसरी कई सफलताएं अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि डिप्लोमैटिक जश्ने नौरोज़ का आयोजन करने का मक़सद, ईरान में तैनात विदेशी कूटनयिकों और राजदूतों को ईरान की राष्ट्रीय सभ्यता, संस्कार और संस्कृति से ज़्यादा से ज़्यादा अवगत कराना है।

ईरानी विदेशमंत्री का कहना था कि इस संबंध में बहुत से रिकार्ड यूनेस्को में दर्ज कराए गये हैं।

उन्होंने कहा कि नौरोज़ का इतिहास इतना पुरानाी और इतना ज़्यादा है कि वर्षों तक इस पर काम करने की ज़रूरत है और नौरोज़ की सभ्यता और ईरानी सभ्यता और संस्कृति और संस्कारों को दुनिया वालों के सामने पेश करने के लिए लंबे समय की ज़रूरत है।

ज्ञात रहे कि 1402 हिजरी शम्सी साल का डिप्लोमैटिक जश्ने नौरोज़ विदेशमंत्रालय के डिप्लोमैटिक क्लब में आयोजित हुआ जिसमें ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और तेहरान में तैनात विदेशी राजदूतों और राजनयिकों तथा अन्य प्रतिनिधिकार्यालयों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें