ईरान ने पड़ोसियों के साथ किया ढाई अरब डाॅलर का व्यापार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122656-ईरान_ने_पड़ोसियों_के_साथ_किया_ढाई_अरब_डाॅलर_का_व्यापार
ईरान के उद्योग, खनन और व्यापार आयोग के प्रवक्ता ने बताया है कि पड़ोसी देशों के साथ हमारा व्यापार लगभग ढाई अरब डाॅलर का रहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०२३ १४:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने पड़ोसियों के साथ किया ढाई अरब डाॅलर का व्यापार

ईरान के उद्योग, खनन और व्यापार आयोग के प्रवक्ता ने बताया है कि पड़ोसी देशों के साथ हमारा व्यापार लगभग ढाई अरब डाॅलर का रहा।

सैयद रूहुल्लाह लतीफ़ी ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान अपने 15 पड़ोसी देशों के साथ ईरान का व्यापार ढाई अरब डालर से भी अधिक का रहा।  उन्होंने कहा कि इस दौरान आयात के मुक़ाबले में निर्यात अधिक रहा। 

सैयद लतीफी ने कहा कि इन ग्यारह महीनों के दौरान हमारा निर्यात 57 प्रतिशत था जबकि अन्य देशों से आयात 47 प्रतिशत था।  जिन देशों को ईरान ने इस दौरान निर्यात किया उनमें सबसे ऊपर इराक़ है जबकि उसके बाद तुर्किये, संयुक्त अरब इमारात, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, ओमान और रूस का नंबर है।  ईरान के व्यापार में पिछले लगभग एक वर्ष के दौरान इन सात देशों को प्रमुखता हासिल रही। 

उल्लेखनीय है कि अमरीका के नेतृत्व ने पश्चिम ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगा रखे हैं।  इन प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य ईरान को हर दृष्टि से अलग-थलग करना है कंतु कड़े दबाव और आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद ईरान प्रतिबंधों को अवसर में बदलते हुए हर क्षेत्र में तेज़ी से विकास करता जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें