नौरोज़ पर बाइडन का बधाई संदेश, अमरीकी पाखंड है, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122702-नौरोज़_पर_बाइडन_का_बधाई_संदेश_अमरीकी_पाखंड_है_तेहरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नौरोज़ संदेश को झूठ का पुलंदा बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०२३ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • नौरोज़ पर बाइडन का बधाई संदेश, अमरीकी पाखंड है, तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नौरोज़ संदेश को झूठ का पुलंदा बताया है।

कनानी ने एक ट्वीट में लिखाः इस्लामी गणतंत्र और ईरानी राष्ट्र के साथ दुश्मनी, अमरीका की स्थायी विदेश नीति है। जिसकी झलक हर साल अमरीकी अधिकारियों के नौरोज़ के संदेश में देखी जा सकती है।

कनानी का कहना था कि ईरानी महिलाओं के समर्थन का झूठा दावा और साथ ही ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों को कड़ा करना, ईरान विरोधी अमरीका के पाखंड को दर्शाता है।

ग़ौरतलब है कि एक ओर बाइडन जहां नौरोज़ पर संदेश जारी कर रहे हैं, वहीं वाशिंगटन के समर्थन से अमरीका के यूरोपीय सहयोगी ईरान के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंध लागू कर रहे हैं।

21 मार्च को ईरानी नव वर्ष या नौरोज़ की पूर्व संध्या पर यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने तेहरान के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंधों की घोषणा की।

ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बेल्जियम की विदेश मंत्री हद्जा लैहबिब के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में चेतावनी दी कि यूरोप की टकराव की नीति का उचित जवाब दिया जाएगा।

हालांकि उन्होंने नौरोज़ पर बेल्जियम की विदेश मंत्री के बधाई संदेश के लिए उनका आभार भी जताया। msm