प्रतिबंधों के बावजूद तेल का निर्यात उच्च स्तर परः एहसान ख़ानदूज़ी
ईरान के वित्तमंत्री ने बताया है कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद देश का तेल निर्यात अपने उच्च स्तर पर है।
सैयद एहसान ख़ानदूज़ी ने फ़ाइनैनशियल टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि अमरीका की ओर से लगाए गए अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों के बावजूद ईरान का तेल निर्यात इस समय अपने उच्च स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों की तुलना में वर्तमान समय में ईरान का तेल निर्यात काफी आगे है।
ईरान के वित्तमंत्री का कहना था कि यह निर्यात 13 लाख बैरेल प्रतिदिन के स्तर से काफ़ी आगे निकल चुका है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि पिछले ग्यारह महीनों के दौरान ईरान से ग़ैर पेट्रोलियम पदार्थों का निर्यात 53 अरब डालर से 12 प्रतिशत बढ़ चुका है।
एहसान ख़ानदूज़ी के अनुसार रूस और कई अन्य अन्य देश, अन्य प्रकार के वित्ती तंत्र के प्रयोग के इच्छुक हैं। उन्होंने बताया कि न केवल रूस बल्कि चीन और तुर्की के साथ भी इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जा चुका है।
याद रहे कि इससे पहले ईरान के उद्योग, खनन और व्यापार आयोग के प्रवक्ता ने बताया था कि पड़ोसी देशों के साथ हमारा व्यापार लगभग ढाई अरब डाॅलर का रहा। सैयद रूहुल्लाह लतीफ़ी का कहना था कि पिछले 11 महीनों के दौरान अपने 15 पड़ोसी देशों के साथ ईरान का व्यापार ढाई अरब डालर से भी अधिक का रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आयात के मुक़ाबले में निर्यात अधिक हुआ।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए