अमरीका सिर्फ़ इस्राईल की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122924-अमरीका_सिर्फ़_इस्राईल_की_सुरक्षा_को_लेकर_कटिबद्ध_है_तेहरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका पूरी दुनिया में सिर्फ़ इस्राईल की सुरक्षा के लिए ख़ुद को प्रतिबद्ध मानता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०२३ ०५:४३ Asia/Kolkata
  • अमरीका सिर्फ़ इस्राईल की सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है, तेहरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका पूरी दुनिया में सिर्फ़ इस्राईल की सुरक्षा के लिए ख़ुद को प्रतिबद्ध मानता है।

अवैध अधिकृत इलाक़ों में जारी विशाल विरोध प्रदर्शनों के दौरान, अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिन वाट्सन ने हाल ही में कहा थ कि हम इस्राईल के घटनाक्रमों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं।

पिछले ही हफ़्ते अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू से टेलीफ़ोन पर बातचीत में कहा इस्राईल में विवादित न्यायिक सुधारों के मुद्दे पर विचार विमर्श किया था और इस्राईल में लोकतंत्र की सुरक्षा के महत्व पर बल दिया था।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने इस संदर्भ में मंगलवार को एक ट्वीट में लिखाः इस्राईल के गॉडफ़ादर, उसके गहराते संकट से चिंतित हैं और उनका कहना है कि इस्राईली नेताओं को जल्द से जल्द आपस में समझौता कर लेना चाहिए, क्योंकि यह इस्राईल और उसके नागरिकों के लिए इस चरण को पार करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है।

नासिर कनानी का कहना था कि ज़ायोनी शासन, एकमात्र ऐसा शासन है, जिसकी सुरक्षा को लेकर अमरीका ख़ुद को कटिबद्ध मानता है।

इस्राईल में पिछले कई महीनों से नेतनयाहू सरकार द्वारा प्रस्तावित न्यायिक सुधारों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं, जिसके बाद सोमवार को नेतनयाहू को क़दम पीछे खींचने पड़े और अपने विवादित सुधारों के स्थगन का एलान करना पड़ा। msm