ईरान और अलजीरिया के विदेशमंत्रियों के बीच अहम वार्ता, फ़िलिस्तीन पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123000-ईरान_और_अलजीरिया_के_विदेशमंत्रियों_के_बीच_अहम_वार्ता_फ़िलिस्तीन_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान और अलजीरिया के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०२३ ०९:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान और अलजीरिया के विदेशमंत्रियों के बीच अहम वार्ता, फ़िलिस्तीन पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान और अलजीरिया के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया।

मेहेर न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और अलजीरिया के विदेशमंत्री अहमद अत्ताफ़ ने गुरुवार को टेलीफ़ोनी वार्ता में एक दूसरे को पवित्र रमज़ान की बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार तथा फ़िलिस्तीन के हालात सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी का सलाम अलजीरिया के राष्ट्रपति अब्दुल मजीद तबून को पहुंचाया और अलजीरिया के विदेशमंत्री को तेहरान का दौरा करने की दावत दी जिसका अलजीरिया के विदेशमंत्री ने व्यापक स्वागत किया।

अलजीरिया के विदेशमंत्री ने भी देश के वरिष्ठ अधिकारियों का सलाम ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों को पहुंचाया और विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ अपने देश के संबंधों में विस्तार के लिए तैयारी की सूचना दी।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के निकट सहयोग को जारी रखने पर भी बल दिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे