हेग की अदालत का फ़ैसला, ईरान की सच्चाई को दिखाता हैः विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान का कहना है कि हेग के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का फ़ैसला, ईरान की सच्चाई की निशानी है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फ़ैसले को ईरान के नज़रियों की सच्चाई और अमेरिकी सरकार के ग़लत व्यवहार को व्यक्त करने वाला एक अन्य दस्तावेज़ क़रार दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने गुरुवार को एक फ़ैसला सुनाते हुए ईरान को हुए नुक़सान की मात्रा निर्धारित करने के लिए बातचीत की समय सीमा के लिए 2 वर्ष का समय निर्धारित किया है।
इस अवधि के दौरान दोनों पक्षों को ईरान की सरकार को हुए नुक़सान के आकलन और निर्धारण पर बातचीत करना और आपस में सहमत होना है और यदि इस अवधि के भीतर कोई समझौता नहीं हो पाता तो विवाद के एक पक्ष के अनुरोध पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ईरान को हुए नुकसान की मात्रा निर्धारित करने में एक भूमिका निभाएगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के इस बयान में कहा गया है कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने अपने फ़ैसले में अमेरिकी सरकार के सभी बचावों और दावों को खारिज कर दिया और अदालत ने अपने फ़ैसले में अमेरिकी सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के उल्लंघन की पुष्टि की है। (AK)