सीरिया, एक और ईरानी सैन्य सलाहकार शहीद
इस्लामी गणतंत्र ईरान का एक और सैन्य सलाहकार सीरिया में ज़ायोनी शासन के हमले में शहीद हो गया।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में इस्लामी गणतंत्र ईरान के सैन्य सलाहकार मेक़दाद महक़ानी शुक्रवार की सुबह राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में इस्राईल के हमले में घायल हो गये थे।
शहीद महक़ानी, शहीद हैदर मीलादी के साथियों में थे जो शुक्रवार को इस्राईल के हमले में शहीद हो गये थे।
ज़ायोनी युद्धक विमानों ने शुक्रवार ही सुबह राजधानी दमिश्क़ के कई क्षेत्रों पर बमबारी की थी।
सीरिया के सरकारी मीडिया के अनुसार इस्राईली युद्धक विमानों ने दीमास के इलाक़े को निशान बनाया था।
सीरिया का एयर डिफ़ेंस सिस्टम इस्राईल के कई मीज़ाइलों और राकेटों को तबाह करने और उन्हें इन्टरसेप्ट करने में सफल रहा था। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए