ईरान में मनाया जा रहा है प्रकृति दिवस
आज रविवार 2 अप्रैल बराबर 13 फ़रवरदीन को ईरानी कैलेंडर में प्रकृति दिवस का नाम दिया गया है।
नववर्ष की तेरह तारीख़ को एक सुखद और अच्छी परंपरा के अनुसार ईरानी जनता प्राकृतिक उपहारों का आनंद लेने के लिए प्रकृति की गोद में जाते हैं और अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ आनंदमय और यादगार दिन बिताते हैं।
हर साल 13 फ़रवरदीन को नवरोज़ की छुट्टी का आखिरी दिन होता है जिसे सीज़दा बेदर कहा जाता है।
प्राचीन काल से ही ईरानी जनता बारह दिनों तक उत्सव और जश्न मनाने के बाद जो वर्ष के बारह महीनों को याद करता है, नौरूज़ की तेरह तारीख़ को ईद के आखिरी दिन प्रकृति में, हरियाली और झरनों के पास समय बिताते हैं।
ईरानी लोगों द्वारा लंबे समय से प्रकृति का सम्मान किया जाता रहा है और उन्होंने इसे संरक्षित और साफ़ सुथरा करने की हमेशा कोशिश की है।
नौरूज़ के 13वें दिन ईरानियों का भ्रमण, विश्व का सबसे बड़ी पिकनिक है और इस दिन विशेष उत्सवों और अनुष्ठानों की स्थापना की जड़ें प्राचीन और ऐतिहासिक हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए