पर्यावरण की समस्याएं सबके सहयोग से हल होंगीः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123088-पर्यावरण_की_समस्याएं_सबके_सहयोग_से_हल_होंगीः_विदेशमंत्री
ईरान का कहना है कि वैश्विक पर्यावरणीय चुनौती को हल करने के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०२३ १५:३७ Asia/Kolkata
  • पर्यावरण की समस्याएं सबके सहयोग से हल होंगीः विदेशमंत्री

ईरान का कहना है कि वैश्विक पर्यावरणीय चुनौती को हल करने के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना है कि वैश्विक पर्यावरणीय चुनौती को हल करने के लिए सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय मंचों और सभी नागरिकों की भागीदारी के सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान ने रविवार को नेचर डे के अवसर पर ट्वीट किया कि प्रकृति पर ध्यान देना और पर्यावरण की देखभाल लंबे समय से ईरानियों की समृद्ध संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

ईरान के विदेश मंत्री ने इससे पहले कूटनीति और सीमा पार पर्यावरणीय चुनौतियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन के नाम एक संदेश में कहा था कि इस क्षेत्र की पर्यावरणीय समस्याएं और इसके परिणाम, न केवल कुछ विशिष्ट देशों से विशेष हैं बल्कि पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पर्यावरण सहयोग से बचना, किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे