क्या ईरान, सीरिया का एयर डिफ़ेंस सिस्टम मज़बूत कर रहा है?
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि तेहरान, हवाई रक्षा को शक्तिशाली बनाने और हवाई लक्ष्यों के मुक़ाबले में सीरिया जैसे मित्र देशों की मदद पर प्रतिबद्ध है।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान के उप रक्षामंत्री जनरल सैयद हमज़ा क़लंदर का कहना है कि अतीत में सीरिया हवाई रक्षा के क्षेत्र में बहुत कमज़ोर था लेकिन आज ज़ायोनी शासन के अधिकतर हवाई हमलों को नाकाम बनाने में सक्षम हो गया है।
जनरल क़लंदरी ने कहा कि ईरान ने अपने बहुत से मित्र और पड़ोसी देशों को न केवल रक्षा उपकरण दिए हैं बल्कि रक्षा हथियारों की तैयारी में भी उनकी मदद की है।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान के उप रक्षामंत्री ने रक्षा उपकरणों के निर्माण और तैयारी के हवाले से देश की तरक़्क़ी को बेहतर क़रार दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से देशों ने ईरानी हथियार प्रयोग करने के बाद इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया है कि वर्षों से प्रतिबंकधों के शिकार चले आ रहे देश ने इतना विकास कैसे कर लिया कि उसके बनाए हुए हथियार कटिंग एज टेक्नॉलॉजी का नमूना हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए