अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती का ख़तरा, ईरान ने सचेत कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123198-अंतरिक्ष_में_हथियारों_की_तैनाती_का_ख़तरा_ईरान_ने_सचेत_कर_दिया
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के फ़र्स्ट एडवाइज़र ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती का ख़तरा चिंता का विषय बना हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०२३ ०८:४१ Asia/Kolkata
  • अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती का ख़तरा, ईरान ने सचेत कर दिया

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के फ़र्स्ट एडवाइज़र ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती का ख़तरा चिंता का विषय बना हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रथम सलाहकार हैदर अली बलोची ने संयुक्त राष्ट्र संघ निरस्त्रीकरण आयोग की बैठक में परमाणु निरस्त्रीकरण व अप्रसार और इसी तरह पारदर्शिता तथा अंतरिक्ष में विश्वास की बहाली के बारे में ईरान का नज़रिया पेश किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रथम सलाहकार हैदर अली बलोची ने ईरान के परमाणु और रक्षा मिज़ाइल कार्यक्रम के ख़िलाफ़ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और ज़ायोनी शासन के निराधार दावों को खारिज कर दिया और इस बात पर ज़ोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बारम्बार पुष्टि की है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती का ख़तरा ईरान के लिए चिंता का विषय बन गया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के पहले सलाहकार ने ईरान के ख़िलाफ़ ज़ायोनी षड़यंत्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के परमाणु हथियार क्षेत्र के सभी देशों के लिए ख़तरनाक हैं जबकि यह शासन इन हथियारों के इस्तेमाल की धमकी भी दे चुका है।

हैदर अली बलोची ने कहा कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने ईरान में परमाणु वैज्ञानिकों पर आतंकवादी हमले और ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों में विध्वंसक हमले किए हैं।

उन्होंने अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन को एनपीटी में शामिल करने और उसकी परमाणु गतिविधियों पर आईएईए की निगरानी करने के लिए दबाव बनाने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे