ईरान के खिलाफ अमेरिकी षडयंत्र विफल हो गयेः ख़ातेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123246-ईरान_के_खिलाफ_अमेरिकी_षडयंत्र_विफल_हो_गयेः_ख़ातेमी
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा आज आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी की इमामत में अदा की गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०२३ १४:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान के खिलाफ अमेरिकी षडयंत्र विफल हो गयेः ख़ातेमी

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा आज आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी की इमामत में अदा की गयी।

उन्होंने नमाज़े जुमा के ख़ुत्बों में ईरान और सऊदी अरब के संबंधों के फिर से बहाल होने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमेरिका ने एलान किया था कि वह तेहरान के खिलाफ अरब मोर्चा बनायेगा परंतु आज इसका उल्टा हो गया, ईरान और सऊदी अरब के मध्य समझौता हो गया और दूसरे देश भी ईरान के साथ समझौता करने की प्रतीक्षा में हैं।

तेहरान की नमाज़े जुमा के अस्थाई इमाम ने कहा कि लैटिन अमेरिका, अमेरिका का आंगन है और वहां जो भी सरकार जनता के मतों से आती है वह अमेरिका विरोधी होती है और यह इस बात का सूचक है कि वे जो चाहते थे उसे प्राप्त नहीं कर सके। आयतुल्लाह अहमद खातेमी ने उन संकटों की ओर संकेत किया जिनका जायोनी शासन को सामना है और कहा कि जायोनी शासन में दो ध्रुव अस्तित्व में आ गया है और जायोनी शासन के नगरों में अपराधी शासकों के खिलाफ लाखों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस्राईल ने आयरन डोम का निर्माण किया उसके बावजूद सैकड़ों राकेट व प्रक्षेपास्त्र अवैध अधिकृत फिलिस्तीन में गिरे हैं और आयरन डोम इनमें से मात्र कुछ राकेटों व मिसाइलों को निष्क्रिय कर सका। तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के अस्थाई इमाम ने विश्व कुद्स दिवस की ओर संकेत किया और कहा कि इस वर्ष भी लोग विश्व कुद्स की रैलियों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे क्योंकि लोगों की उपस्थिति जायोनी शासन की कमज़ोरी और सत्यप्रेमियों की मज़बूती का कारण बनेगी।

ज्ञात रहे कि ईरान की इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम खुमैनी रह. के प्रस्ताव पर हर वर्ष रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को विश्व कुद्स दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर दुनिया के स्वतंत्रता व न्यायप्रेमी लोग फिलिस्तीनियों और बैतुल मुकद्दस के समर्थन में रैलियां निकालते हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे