ईरान ने जायोनी शासन के हमलों की तीव्र भर्त्सना की है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123248-ईरान_ने_जायोनी_शासन_के_हमलों_की_तीव्र_भर्त्सना_की_है
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने दक्षिणी लेबनान और ग़ज्ज़ा पट्टी पर जायोनी शासन के पाश्विक हमलों की तीव्र भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०७, २०२३ १५:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने जायोनी शासन के हमलों की तीव्र भर्त्सना की है

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने दक्षिणी लेबनान और ग़ज्ज़ा पट्टी पर जायोनी शासन के पाश्विक हमलों की तीव्र भर्त्सना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने जायोनी शासन के हमलों को रोकने के लिए विश्व समुदाय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों व संस्थाओं की ओर से प्रभावी प्रतिक्रिया दिखाये जाने की मांग की है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी शासन के युद्धक विमानों ने आज सुबह गज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी की। इसी संबंध में जायोनी शासन के सैनिक प्रवक्ता ने भी आज सुबह एलान किया है कि पिछले घंटों में दक्षिणी लेबनान में तीन और गज्जा पट्टी में 10 लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने जायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक्सा का अनादर जारी रहने और नमाज़ियों पर जायोनी सैनिकों के हमले को अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों व कानूनों का खुला उल्लंघन बताया। नासिर कनआनी ने इससे पहले भी जायोनियों द्वारा मस्जिदुल अक्सा के अनादर की भर्त्सना की थी।

इसी बीच लेबनान के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह बूहबीब ने आज शुक्रवार को एलान किया है कि दक्षिणी लेबनान पर जायोनी शासन के हमलों के बाद सुरक्षा परिषद में उसकी शिकायत की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे