ईरान, 9 अप्रैल राष्ट्रीय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस
यूरेनियम संवर्धन के चक्र को पूरा करने के कारण ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की गौरवशाली और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए आज 9 अप्रैल को ईरान में राष्ट्रीय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
2006 में आज ही के दिन ईरानी वैज्ञानिकों ने ने प्रयोगशाला के स्तर पर, परमाणु ईंधन का चक्र पूरा करने में सफलता प्राप्त की थी।
9 अप्रैल, ईरान की परमाणु प्रौद्योगिकी के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन ईरान द्वारा शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक को हासिल करने और यूरेनियम संवर्धन के चक्र को पूरा कर लेने की घोषणा की गई।
कड़े प्रतिबंधों और समस्त विश्वासघातों के बावजूद, ईरान ने परमाणु ईंधन के उत्पादन की तकनीक हासिल कर ली और नई नस्ल के सेंट्रीफ़्यूज़ों की स्थापना कर दी। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को इससे अवगत करवाया और इसी के साथ वह परमाणु तकनीक संपन्न देशों की फ़हरिस्त में शामिल हो गया।
ईरानी वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को सम्मान देने के लिए देश में 20 फ़रवरदीन या 9 अप्रैल की तारीख़ को राष्ट्रीय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई।
परमाणु तकनीक अनेक श्रेत्रों में प्रगति का आधार है और वर्तमान समय में यह कुछ ही देशों के पास है। औद्योगिक आयाम से यूरेनियम के संवर्धन की टेक्नॉलॉजी में ईरान का विश्व में पांचवां स्थान है। msm