फ़िलिस्तीनियों का समर्थन, ईरानी सेना करेगी परेड
आईआरजीसी ने फ़िलिस्तीनी जनता के इंतेफ़ाज़ा आंदोलन के समर्थन में एक नौसैनिक परेड के आयोजन की घोषणा की है।
आईआरजीसी के नेवी के कमांडर रियर एडमिरल अली रज़ा तंगसीरी ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी जनता के आंदोलन, इंतेफ़ाज़ा के समर्थन में इस नौसैनिक परेड में ढाई सौ नौकाएं भाग लेंगी।
उन्होंने कहा कि यह नौसैनिक परेड 13 अप्रैल को ईरान के उत्तरी और दक्षिणी तटों के अलावा दुनिया भर के निर्धारित बंदरगाहों पर आयोजित की जाएगी।
एडमिरल तंगसीरी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से होने वाली इस नौसैनिक परेड के माध्यम से इमाम ख़ुमैनी के आदेश के अनुसार फ़िलिस्तीनियों के साथ पूर्ण एकजुटता की घोषणा की जाएगी।
ग़ौरतलब है कि रमज़ान के आख़िरी शुक्रवार को विश्व क़ुद्स दिवस मनाया जाता है और विश्व भर में लोग इस्राईली अपराधों की निंदा करने के लिए रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन करते हैं। क़ुद्स दिवस ईरान की इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी की विरासत है, जिन्होंने रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के साथ एकजुटता और इस्राईल के विरोध के लिए विशेष करने की घोषणा की थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए