ईरान के साथ संबंधों में विस्तार के इच्छुक हैं" आज़रबाइजान गणराज्य
आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता आइहान हाजीज़ादे ने कहा है कि बाकू ईरान सहित अपने समस्त पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को बेहतर बनाये जाने का इच्छुक है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हाजीज़ादे ने ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रियों के मध्य सोमवार को होने वाली टेलीफोनी वार्ता की ओर संकेत किया और कहा कि इस वार्ता में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज़रबाइजानी पक्ष इस वार्ता को सकारात्मक दृष्टि से देखता है और उसका मानना है कि इस प्रकार की वार्ता को जारी रहना चाहिये।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान और दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान आज़रबाइजान की परिवर्तित न होने वाली नीति है। आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता हाजीज़ादे का बयान एसी स्थिति में सामने आ रहा है जब ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने आज़रबाइजान गणराज्य के अपने समकक्ष जिहून बाएरामोफ से जारी सप्ताह में दो बार टेलीवार्ता की थी जिसमें द्विपक्षीय और क्षेत्रीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया गया था।
इस वार्ता में देशों की सम्प्रभुता का सम्मान किये जाने पर बल दिया गया था। विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एकता व एकजुटता, क्षेत्रीय देशों की सुरक्षा और प्रगति के खिलाफ जायोनी शासन के षडयंत्रों की ओर संकेत करते हुए कहा था कि क्षेत्रीय देशों के मध्य मतभेदों से केवल दुश्मनों को लाभ पहुंचेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए