ईरानी राष्ट्र क़ुद्स की पूर्णआज़ादी तक इस्लामी उद्देश्यों के साथ रहेगाः राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र विश्व कुद्स दिवस के अवसर पर अपनी सक्रिय उपस्थिति के साथ एक बार फिर घोषणा करेगा कि कुद्स की पूर्ण आज़ादी तक वह इस्लामी उद्देश्यों के साथ रहेगा।
राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद रईसी ने आज बुधवार की सुबह 21 रमज़ान के संबंध में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कहा कि कुद्स और फिलिस्तीन इस्लामी जगत का सबसे महत्वपूर्ण विषय है और बल देकर कहा कि निःसंदेह रमज़ान महीने की 23 तारीख को ईरानी राष्ट्र एक बार फिर अपनी सक्रिय व भारी उपस्थिति के साथ एलान करेगा कि वह हज़रत अली अलैहिस्सलाम की वसीयत पर अमल करते हुए क़ुद्स की पूर्णआज़ादी तक इस्लामी उद्देश्यों के साथ रहेगा।
राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि वर्चस्ववादी व्यवस्था दुनिया में ईरानोफोबिया, इस्लामोफोबिया और शियाफोबिया की चेष्टा में है एसी हालत में आज छात्र, विद्वान, खतीब, शिक्षक और प्रशिक्षक जो भी हैं सबकी ज़िम्मेदारी है कि सब मिलकर समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करें।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह जानना महत्वपूर्ण है कि हम सत्य के रास्ते पर चल रहे हैं और जो सत्य के रास्ते पर चलता है महान ईश्वर उसका मददगार और साथी होता है। राष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि किसी को भी महान ईश्वर की कृपा व रहमत से निराश नहीं होना चाहिये। इसी प्रकार राष्ट्रपति ने युवाओं को देश की मूल्यवान पूंजी बताया और कहा कि कल देश उन्हीं के हाथों में होगा।
ज्ञात रहे कि इसी शुक्रवार को अर्थात 14 अप्रैल को विश्व कुद्स दिवस मनाया जायेगा। ईरान की इस्लामी व्यवस्था के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रह. ने रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार को विश्व कुद्स दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा थी जिसके बाद से प्रतिवर्ष रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार को पूरी दुनिया में लाखों लोग फिलिस्तीनियों के समर्थन और मस्जिदुल अक्सा की आज़ादी के पक्ष में रैलियां निकालते हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए